अदालत ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, पुलिस कस्टडी में मां के अंतिम संस्कार में शामिल

रायपुर। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब उन्हें 8 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट के फैसला देने के साथ पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले गई, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 3 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया. इसके साथ अब तीन दिनों तक पुलिस पूछताछ कर पाएगी.बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी.

दिसम्बर 5, 2025 - 22:07
 0  60
अदालत ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, पुलिस कस्टडी में मां के अंतिम संस्कार में शामिल