*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में रही बसंत पंचमी की धूम*

राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठिका ने अपनी कविता पढ़ मां सरस्वती की पूजा -अर्चना , वंदना,शालेय शिक्षकों,स्टाफ व बच्चों के साथ मां शारदे की पूजा -अर्चना कर शाला की प्रगति , शांति सह विद्या के अधिकार हेतु प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।सबके चेहरे पर उत्साह झलक रहा था। पूजा पश्चात् सभी ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया। *सरस्वती वंदना* कर जोड़ माँ करती नमन अब शारदे वरदान दो| हिय से मिटा कर तम घना सच झूठ की पहचान दो|| सुर को सजा कर गा सकूँ हर गीत को लय राग से| नित वंदना करती रहूँ सरगम मधुर सुर तान दो|| नव छंद नित रचती रहूँ गुरु की कृपा रख शीश पर| यह लेखनी लिखती युगल अब गीतिका सुन ज्ञान दो|| कविता कहूँ ग़जलें लिखूँ फिर गान भी मनसे करूँ| लिखते रहें नव छंद सब सबको सदा नित भान दो || सर हाथ माँ रखना सदा नित सत्य के पथ पर चलूँ| धन देश के हित जो लुटा सकता बना धनवान दो|| नित जोत जगमग ज्ञान की जलती रहे बस रात दिन| अब खोल दो हिय द्वार का पट मत कभी अभिमान दो || *डॉ.मनीषा त्रिपाठी* *रायगढ़,छत्तीसगढ़*

जनवरी 24, 2026 - 07:30
 0  11
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में रही बसंत पंचमी की धूम*
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में रही बसंत पंचमी की धूम*