विष्णु देव सरकार बताएं कि सुभाष अग्रवाल समाज के लिए ऐसा कौन सा दान दानवीर भामाशाह वाला उदाहरण प्रस्तुत किया है- अशोक कश्यप

रायपुर। राज्य आंदोलनकारी आदिवासी समाज के युवा वर्ग में आक्रोश,ये कैसे आदिवासी हैं विष्णु देव जो शोषकों को भ्रष्टाचार कर पुरस्कृत कर रहे हैं वह भी राज्य अलंकारण दानवीर भामाशाह पुरस्कार से,इसके दस्तावेज छत्तीसगढ़ की जनता के सामने रखने की मांग के बाद राज्यपाल महोदय को उपस्थित होकर शपथमय शिकायत दर्ज किये जिसमें सैकड़ो करोड़ रूपया कोरबा जिले के ग्राम छुरी कटघोरा क्षेत्र में पावर प्लांट वंदना ग्रुप सुभाष अग्रवाल परिवार ने गरीब आदिवासी छत्तीसगढ़िया रिक्शा चालकों का बैंक में जमा राशि वापस नहीं किया।यह बताना भी आवश्यक होगा विष्णु देव जी को वंदना पावर प्लांट के मशीन कबाड़ में किलो के भाव में बेच दिए गए अवैध तरीके से और ट्रस्ट धर्मशाला में स्व. निरंजन लाल को मोहम्मद अकबर द्वारा पुरस्कृत कर दिया गया है।आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पुनः मोहम्मद अकबर ने सुभाष अग्रवाल को वंदना ट्रस्ट के नाम से दानवीर भामाशाह पुरस्कार दिला दिया।हमने शपथमय राज भवन में संवैधानिक शिकायत दर्ज की है।शिकायत में पूछा है कि सुभाष अग्रवाल ऐसा कौन सा दान कर्ता है क्या सरकार को हजारों करोड़ रुपया दान दिया है ? क्या छत्तीसगढ़ में 10 कॉलेज बनाया है? सुभाष अग्रवाल परिवार छत्तीसगढ़ में जीवन यापन करने आया था।हम और विष्णु देव छत्तीसगढ़ के मूल वासिन दे हैं। ऐसे शोषण को एक-एक बच्चा पहचानता है।मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी नहीं देना,इलाज नहीं करना भविष्य निधि में हेर फेर,आयकर में गड़बड़ी,जीएसटी में गड़बड़ी बंदना ग्रुप का काम है।सुभाष अग्रवाल भू माफिया है,विष्णु देव सरकार बताएं कि सुभाष अग्रवाल समाज के लिए ऐसा कौन सा दान दानवीर भामाशाह वाला उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारे शपथमय शिकायत में की गई कार्यवाही और दस्तावेज नहीं मिलने पर हम निम्नलिखित घोषणा करते हैं- राजभवन मार्च कर एक-एक प्रश्न का जवाब लिखित में लेंगे और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए संघर्ष करने वाले लोग छत्तीसगढ़ के मूल लोग छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जंगल क्षेत्र में सेवा करने वाले लोग विष्णु देव सरकार को नहीं दिखते क्योंकि वह नगद नारायण मंत्री,मंत्री के परिवार,अपराधियों के परिवार को नहीं दे सकते।उपराष्ट्रपति के हाथ दिलाया गया पुरस्कार वापस लिया जाए और सुभाष अग्रवाल अपनी समस्त संपत्ति की घोषणा करे और कोरबा जिले के छुरी कारखाने का भुगतान कराये विष्णु देव सरकार अन्यथा विष्णु देव सरकार को मुख्यमंत्री पद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। संलग्न -शपथ मय दस्तावेज अशोक कश्यप शपथमय शिकायतकर्ता राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी मजदूर संघ वेवेन्द्र सोनवेर राज्य आंदोलनकारी एवं प्रवक्ता छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा श्यामू राम सेन राज्य आंदोलनकारी एवं सचिव यूनिवर्स ऑपरेटर कर्मचारी संघ

नवंबर 12, 2024 - 15:02
 0  112
विष्णु देव सरकार बताएं कि सुभाष अग्रवाल समाज के लिए ऐसा कौन सा दान दानवीर भामाशाह वाला उदाहरण प्रस्तुत किया है- अशोक कश्यप