नईदुनिया की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद केबीसी के मंच पर

नईदुनिया, रायपुर की प्रतिभाशाली पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। वे कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के प्रतिष्ठित मंच पर पहुंची हैं। उनका यह विशेष एपिसोड आज, 3 दिसंबर को रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर प्रसारित होगा। पिछले दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय प्रज्ञा जी वर्तमान में नईदुनिया रायपुर परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वे न केवल एक कुशल पत्रकार हैं, बल्कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी भी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2025 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की एकमात्र प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेते हुए ‘मिसेज इंटेलिजेंट’ का खिताब जीता था और टॉप-10 में स्थान हासिल किया था। अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और विविध प्रतिभा से उन्होंने सभी को सुखद आश्चर्य में डाला है। यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। प्रज्ञा जी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

दिसम्बर 3, 2025 - 13:50
 0  26
नईदुनिया की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद केबीसी के मंच पर