रॉयल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी रायपुर में वार्षिक उत्सव 2026 की धूम

(Ashwani sahu) रॉयल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, रायपुर में वार्षिक उत्सव 14 फरवरी 2026 को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे जी (महापौर नगर निगम रायपुर छ.ग.) एवं श्रीमान संजय शर्मा जी (संयुक्त आयुक्त एवं अध्यक्ष अंतरविभागीय प्रमुख एजेंसी सडक सुरक्षा छ.ग.) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के स्वागत आभार हेतु कॉलेज के चेयरमेन- श्री तोषण चन्द्राकर जी सेक्रेटरी श्री कमल चन्द्राकर जी एवं प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार दास जी सम्मिलित रहे। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ी गायन- गीत कोनो गाहू गोरी तोर नाव के अलावा बॉलीवुड गाने पर नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा छात्रों द्वारा फैशन शो का कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कॉलेज में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे जी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा छात्र- छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों जैसे खेलकुद सांसकृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व देने के लिए प्रेरित किया एवं अपने करकमलों द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान किये। अतिथि श्रीमान संजय शर्मा जी द्वारा सड़क सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं का विशेष ध्यान आकर्षिक करते हुऐ सड़क सुरक्षा के प्रेरित किये गये। उन्होंने छात्रों को फॉर्मेसी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सुचारू रूप एवं सफल आयोजन के लिए डॉ. सीमा वर्मा संस्कृति प्रभारी ने समस्त शिक्षणगण एवं कार्यालय कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

फ़रवरी 14, 2026 - 18:34
 0  18
रॉयल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी रायपुर में वार्षिक उत्सव 2026 की धूम
रॉयल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी रायपुर में वार्षिक उत्सव 2026 की धूम
रॉयल कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी रायपुर में वार्षिक उत्सव 2026 की धूम