*सड़क दुर्घटना में एक गौ माता की मृत्यु के बाद सनातन संस्कृति के अनुरूप उनकी विधिवत अंतिम यात्रा निकाली गई, इस अंतिम यात्रा का नेतृत्व लाखे नगर निवासी आदेश सोनी ने किया*

रायपुर | लाखे नगर, रायपुर में आज एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। सड़क दुर्घटना में एक गौ माता की मृत्यु के बाद सनातन संस्कृति के अनुरूप उनकी विधिवत अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम यात्रा का नेतृत्व लाखे नगर निवासी आदेश सोनी ने किया। गौरतलब है कि आदेश सोनी इससे पहले भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं। अपनी मांग पूरी न होने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से *अपने हाथ की एक उंगली काटकर विरोध दर्ज कराया था,* जिससे मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था। आज जैसे ही गौ माता के एक्सीडेंट की जानकारी मिली, आदेश सोनी मौके पर पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान के साथ गौ माता की अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान *बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, रायपुर* के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धा के साथ गौ माता को अंतिम विदाई दी। *आदेश सोनी* का कहना है कि गौ माता सनातन संस्कृति की प्रतीक हैं और उनके संरक्षण व सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिसम्बर 17, 2025 - 21:33
 0  9
*सड़क दुर्घटना में एक गौ माता की मृत्यु के बाद सनातन संस्कृति के अनुरूप उनकी विधिवत अंतिम यात्रा निकाली गई, इस अंतिम यात्रा का नेतृत्व लाखे नगर निवासी आदेश सोनी ने किया*