छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा महासमुंद से खल्लारी बागबाहरा पहुंची लालाराम वर्मा

रायपुर । सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथयात्रा आज लभराखुर्द, मोंगरा, साल्हेभाठा, शेर, बोरियाझर, खट्टी, कोना, तुसदा, कमरौद , खम्हरिया एवं बकमा में भ्रमण किया। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ का विशेष आकर्षण है—छत्तीसगढ़ी महतारी की भव्य प्रतिमा, साथ ही कांग्रेस भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा, जंगल और पैदावार को लूटने का तस्वीर, छत्तीसगढ़ी महतारी को बंदी बनाने का तस्वीर। जैसे ही रथ गांवों में प्रवेश करती है, वैसे ही छत्तीसगढ़ी महतारी की जय, सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज जिंदाबाद, छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा को खंडित करने वाले शोषकों को गिरफ्तार करो के नारा गूंजने लगता है। साथ ही छत्तीसगढ़ी महतारी की वंदना गीत, जागरण गीत सुनकर सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं, जवान-किसान उमड़ पड़ते हैं। गाँव-गाँव में सदस्यता अभियान का होड़ मची है। इसके चलते संघर्ष भारी संख्या में जवान, किसान एवं महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। गाँव-गाँव की सभा को राज्य निर्माण संग्राम सेनानी श्री लालाराम वर्मा, छन्नू लाल साहू, अशोक कश्यप, नंदकुमार साहू, डागा लाल साहू,लक्ष्मीनारायण निषाद एवं बृजबिहारी साहू ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता श्री लालाराम वर्मा ने कहा कि इस रथयात्रा के माध्यम से सभी छत्तीसगढ़िया भाइयों को एकजुट होकर छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता को खंडित करने वाले, महापुरुषों की प्रतिमा को अपमानित करने वालों को दंड दिलाने एवं बाहरी शोषकों द्वारा छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ियों का शोषण करने वालों के खिलाफ जनआंदोलन चलाना है, ताकि शोषण मुक्त छत्तीसगढ़िया राज्य की स्थापना हो सके।

फ़रवरी 15, 2026 - 18:40
 0  6
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा महासमुंद से खल्लारी बागबाहरा पहुंची लालाराम वर्मा
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा महासमुंद से खल्लारी बागबाहरा पहुंची लालाराम वर्मा