वर्षो से कांग्रेस के समर्थित कार्यकर्ता जीवनंदन वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बने विधायक प्रतिनिधि

अम्लेश्वर (Ashwani Sahu ) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन ने नगर पालिका अमलेश्वर के लिए विधायक प्रतिनिधी नियुक्ति कर दिया है। आपको बता दे जीवनंदन वर्मा को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है।श्री वर्मा पूर्व में मनोनीत पार्षद रह चुके है। जिसकी सूचना मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमलेश्वर को प्रेषित कर दिया गया है। श्री वर्मा के नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है साथ ही उसे प्रत्यक्ष व दूरभाष के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ता गण बधाई दे रहे हैं। जीवनंदन वर्मा पिछले कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी से निष्ठा पूर्वक जुड़े हुए हैं ,जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बहुत ही विश्वास पात्र एवं करीबी हैं, जिसके कारण ही उसे विधायक प्रतिनिधि का विशेष जिम्मेदारी मिला हैं। विधायक प्रतिनिधि बनने पर जीवनंदन वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा हैं कि अमलेश्वर का समुचित विकास ही मेरा प्राथमिकता रहेगा।

जून 7, 2025 - 16:14
 0  91
वर्षो से कांग्रेस के समर्थित कार्यकर्ता जीवनंदन वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बने विधायक प्रतिनिधि