मोहित कुमार शर्मा को मिला कीर्ति शेष पंचराम बनपेला सम्मान

(Ashwani sahu)अविभाजित जिला दुर्ग जिला (वर्तमान में दुर्ग ,बालोद, बेमेतरा जिला) में वर्ष १९९० से २००३ तक जिला साक्षरता समिति द्वारा संचालित संपूर्ण, उत्तर एवं सतत साक्षरता कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला साक्षरता मित्र मंच द्वारा साक्षरता के क्षेत्र में योगदान देने वाले ४३ कीर्ति शेष के स्मृतियों को समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर इनके नाम से उतर साक्षरता,सतत शिक्षा के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रम में आगे आकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले को इनके परिजनों के उपस्थिति में सम्मानित किया गया। मोहित कुमार शर्मा को पाटन परियोजना के अंतर्गत अक्षर सैनिक, कला जत्था कलाकार, कुशल प्रशिक्षक के साथ तात्कालीन समय जल मिशन, कुष्ठ उन्मूलन, डायरिया उन्मूलन,पल्स पोलियों अभियान, पर्यावरण जागरूकता हरेली जगार के विविध गतिविधियों में सहभागिता के लिए कीर्ति शेष पंचराम बनपेला सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर बनपेला जी के पुत्र कौशल एवं अनिल बनपेला सपत्नीक उपस्थित रहकर समिति के अलावा भी सम्मानित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डाॅ.बी.एल.तिवारी, डॉ डी एन शर्मा, हरिनारायण दुबे, वरिष्ठ साहित्यकार परदेशी राम वर्मा, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, पद्मश्री शमशाद बेगम के साथ साक्षरता के सैकड़ों सजग प्रहरी उपस्थित थे।सम्मान के पहले भी शर्मा जी विभिन्न संस्थाओं से सैकड़ों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं जिसमें प्रमुख है.. श्रेष्ठ अक्षर सैनिक, कला जत्था कलाकार, कुशल प्रशिक्षक के साथ अक्षर पुंज सम्मान,अक्षर ज्योति सम्मान,आखर अंजोर, जनौला लेखन,जुगुर जागर पत्रिका में प्रकाशित श्रेष्ठ कविता प्रेषण सम्मान, वृक्षारोपण के लिए, कुष्ठ उन्मूलन, डायरिया उन्मूलन के लिए जिला साक्षरता समिति द्वारा उत्कृष्ट सम्मान, जिला नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला युवा पुरस्कार। साझा संकलन-ऋतंभरा साहित्य समिति द्वारा भारतीय साहित्य दर्पण, साहित्य के सितारे, प्रेम फाउंडेशन द्वारा मेरे प्रभु श्री राम एवं हिन्दी हमारी शान तथा नव जागरण प्रेस द्वारा लहर छत्तीसगढ़ मे रचनाएँ प्रकाशित,युवा अवार्ड, सृजन शिक्षक सम्मान, सीप मानस संस्था द्वारा , संकुल द्वारा विविध सम्मान के साथ विधान सभा स्तरीय प्रतिभा खोज सम्मान,जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान, राज्य स्तरीय तरुभूषण अवार्ड, लाईफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड भारतीय दलित साहित्य समित ,विधान सभा स्तरीय प्रतिभा सम्मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप के साथ साहित्यिक गतिविधियों के लिए शिक्षक कला साहित्य समिति छ.ग.द्वारा लगभग सैंकड़ों सम्मान, पढ़ई तुंहर कोर कमेटी लोरमी के , हिन्दी साहित्य सृजन सम्मान राष्ट्रीय स्तर का, राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सम्मान नेपाल द्वारा साथ सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के लिए सैकड़ों संस्था द्वारा सम्मानित हो चुके हैं इस सम्मान के विभागीय अधिकारी, इष्टमित्र, समस्त स्टाफ के परिजनों ने बधाई दी।

अक्टूबर 27, 2025 - 18:23
 0  12
मोहित कुमार शर्मा को मिला कीर्ति शेष पंचराम बनपेला सम्मान
मोहित कुमार शर्मा को मिला कीर्ति शेष पंचराम बनपेला सम्मान
मोहित कुमार शर्मा को मिला कीर्ति शेष पंचराम बनपेला सम्मान