मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 नवम्बर को राज्य कर्मचारी संघ छ. ग. के प्रांतीय अधिवेशन में आने आमंत्रण स्वीकार किया

भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी आनुषंगिक संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच काम करने वाले एकमात्र राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में 30 नवंबर 25 को कुनकुरी सदन के समीप मधुपिल्ले चौक शांति नगर स्थित विमतारा भवन के सभागृह में मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ प्रतिनिधि मंडल को सहर्ष स्वीकार किया और भरोसा दिया कि वे कार्यक्रम में उदघाटन सत्र में जरूर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने तत्काल अपने निजी सचिव को उक्त तिथि में 11 बजे का समय तत्काल आरक्षित करने का निर्देश दिया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद ओझा, संयुक्त महामंत्री जी आर बसोने, आबकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय पाण्डे, दंत चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक श्याम साहू तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नागेन्द्र सिंह शामिल रहें। जारी विज्ञप्ति में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने बताया है कि 3 वर्षों में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ तथा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे। इस अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री का निर्वाचन भी होगा। इस अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं चिंतन मनन के बाद प्रस्ताव पारित किए जाएंगे साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने के विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान होंगें।

अक्टूबर 25, 2025 - 15:13
 0  122
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 नवम्बर को राज्य कर्मचारी संघ छ. ग. के प्रांतीय अधिवेशन में आने आमंत्रण स्वीकार किया