छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा भोरिंग पहुंची, माता बहनों एवं किसानों ने आरती उतारी, गांव गांव में मिल रहा है जन समर्थन - लाला राम वर्मा

रायपुर | सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा" आज 15वें दिन तेंदूवाही, कुकराडीह, भोरिंग, जोबा एवं गढ़सिवनी में भ्रमण किया। विशेष रूप से नगर पंचायत के सभी वार्डों में नुक्कड़ सभा लेकर सदस्यता अभियान चलाया गया। भोरिंग नगर पंचायत में सहर्ष किसान-जवान एवं महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज" का सदस्यता ग्रहण किया। सभा को राज्य आंदोलन संग्राम के सेनानी एवं किसान नेता श्री लाला राम वर्मा, छन्नू लाल साहू, अशोक कश्यप, नंदकुमार साहू, बलराम साहू, राधा बाई सिन्हा, श्यामा बाई ध्रुव, धनेश्वर यादव, टुकेश्वरी ध्रुव, लोक कलाकार लक्ष्मी निषाद, जनकूराम साहू, बृज बिहारी साहू सहित स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए रथयात्रा के प्रभारी किसान नेता श्री लाला राम वर्मा ने कहा कि राज्य निर्माण हुए 25 वर्ष एवं छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिले 18 वर्ष हो गया। उसके बाद भी स्थानीय छत्तीसगढ़िया लोगों का चौतरफा शोषण बाहरी राजनेताओं, नौकरशाह एवं पूंजीपतियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। इसी प्रकार से हमारी भाषा-संस्कृति के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ी महतारी, देवी-देवता एवं इतिहास पुरुषों का खुल्लम-खुल्ला अपमान एवं उपेक्षा किया जा रहा है। इसीलिए सर्व छत्तीसगढ़िया समाज को जगाने, एक मंच में संगठित करने के लिए छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता यात्रा का आयोजन किया गया है। श्री छन्नू लाल साहू ने कहा कि हम लोगों को पार्टीबंदी एवं जातिबंद से ऊपर उठकर संगठित होकर संघर्ष करने के लिए "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज" अपील कर रहा है, तभी हम लोग छत्तीसगढ़ी महतारी, भाषा-संस्कृति एवं इतिहास पुरुषों को सम्मान दिला पाएंगे। साथ ही शोषण मुक्त छत्तीसगढ़िया राज्य की स्थापना साकार हो पायेगा।

फ़रवरी 9, 2026 - 18:32
 0  26
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा भोरिंग पहुंची, माता बहनों  एवं किसानों ने आरती उतारी, गांव गांव में मिल रहा है जन समर्थन - लाला राम वर्मा
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा भोरिंग पहुंची, माता बहनों  एवं किसानों ने आरती उतारी, गांव गांव में मिल रहा है जन समर्थन - लाला राम वर्मा