*ग्राम पतोरा में ज्योति क्रिकेट क्लब द्वारा 2026 का भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न*

बेमेतरा:- ग्राम पतोरा में ज्योति क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में वर्ष 2026 का भव्य एवं सफल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 11,111 रुपये जनपद सदस्य साजा श्रीमती रेखा हेमंत साहू द्वारा रखा गया, जिसे शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्राम ठेलका की टीम ने अपने नाम किया। विजेता टीम को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि हेमंत साहू (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) के करकमलों से किया गया। द्वितीय पुरस्कार 5,555 रुपये सरपंच श्रीमती बिमला बाई साहू द्वारा आयोजक ग्राम पतोरा टीम को प्रदान किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार 2,222 रुपये ग्राम खैरझीटीकला की टीम को उपसरपंच श्री हेमराज साहू एवं श्री दिवाकर साहू द्वारा प्रदान किया गया। तीनों विजेता टीमों को प्रदीप साहू (एलआईसी अभिकर्ता) की ओर से आकर्षक शील्ड प्रदान की गई। इसके अलावा आर्यन फैंसी स्टोर के श्री रामेश्वर रामजी साहू द्वारा मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को बैट भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों में श्री प्रकाश शर्मा, सुंदरलाल साहू, संतराम साहू, ईश्वर ध्रुवे, कन्हैया ध्रुवे, डाकवर पटेल, नारायण पटेल, पोखन साहू, कमलेश साहू, घनश्याम, द्वारिका, बीरबल, राजकुमारी, लोमन साहू, अशोक, अयोध्या, मन्नू, जयराम, ढालसिंह, टेकराम, योगेश पटेल सहित समस्त खिलाड़ी एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर कप्तान टिकेश्वर साहू एवं उपकप्तान महेंद्र साहू ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ खेल भावना और आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण बना। उक्त जानकारी श्रवण कुमार साहू ने दी।

फ़रवरी 8, 2026 - 22:55
 0  6
*ग्राम पतोरा में ज्योति क्रिकेट क्लब द्वारा 2026 का भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न*