प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, 48 घंटों में तापमान 2–3 डिग्री गिरने के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है।

फ़रवरी 8, 2026 - 14:30
 0  13
प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, 48 घंटों में तापमान 2–3 डिग्री गिरने के आसार