*होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा दुर्ग मधुबनी स्टेशन 1 मार्च को समवेद शिखर तीर्थ स्थान के लिए*

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के द्वारा दुर्ग से मधुबनी स्टेशन के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है जिसकी मांग रेल सलाहकार समिति सदस्य विमल बाफना के द्वारा की गई थी क्योंकि मधुबनी जिसे पारसनाथ स्टेशन भी कहा जाता है समवेद शिखर जैन समाज के आस्था का प्रतीक प्राचीन तीर्थ पवित्र स्थल है जैन समाज के 24 तीर्थंकर में से 20 तीर्थंकरों का मोक्ष स्थान भी है 23 वे पार्श्वनाथ भगवान का पवित्र स्थल है जहां होली पर विशेष आयोजन समाज के द्वारा होता है जिसमें काफी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए इस धार्मिक स्थान पर होली के समय ही इसका महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में आना जाना रहता है गाड़ी संख्या 05853 दुर्ग मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन जो दुर्ग रायपुर बिलासपुर हटिया दरभंगा समस्तीपुर आदि स्टेशन होते हुए मधुबनी पहुंचेगी इस गाड़ी के चलने से जैन समाज के लोगों में हर्ष हर्ष और उत्साह है क्योंकि यह मांग लंबे अरसे से की जा रही थी जिसे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के श्री दयानंद जी रेल प्रबंधक एवं श्री अवधेश त्रिवेदी जी सीनियर डीसीएम का बहुत बड़ा सहयोग जैन समाज को प्राप्त हुआ साथ ही विमल बाफना सदस्य रेल सलाहकार समिति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर विमल का प्रयास को सफलता मिली

फ़रवरी 11, 2026 - 18:12
 0  29
*होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा दुर्ग  मधुबनी स्टेशन 1 मार्च को समवेद शिखर तीर्थ स्थान के लिए*