*छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष बने ईश्वरी मानस*

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा विगत रविवार को रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। महासभा में समाज के नए पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान किया। चुनाव परिणामों के अनुसार *अध्यक्ष पद पर धमधा राज के श्री ईश्वरी मानस* निर्वाचित हुए। *सचिव पद हेतु दुर्ग राज के श्री संजय बनवासी* तथा *कोषाध्यक्ष पद पर महासमुंद राज के श्री मिथलेश बोयर* विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता एवं व्यापक समर्थन देखने को मिला। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएँ देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समाज के वरिष्ठजनों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजहित में निष्ठा, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज को एकजुट रखते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

फ़रवरी 11, 2026 - 20:13
 0  13
*छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष बने ईश्वरी मानस*
*छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष बने ईश्वरी मानस*
*छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष बने ईश्वरी मानस*