बेमेतरा जिला के ग्राम पथर्रा में ऐथेनाल प्लांट (कारखाना )के विरोध में किये जा रहे किसानों के जन आंदोलन क़ो छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा का पूर्ण समर्थन

अक्टूबर 2, 2024 - 19:11
 0  9
बेमेतरा जिला के ग्राम पथर्रा में ऐथेनाल प्लांट (कारखाना )के विरोध में किये जा रहे किसानों के जन आंदोलन क़ो छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा का पूर्ण समर्थन

रायपुर. राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ सयुंक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,वेगेन्द्र सोनवेर, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक,बृजबिहारी साहू,छन्नु साहू, अशोक कश्यप,विमल ताम्रकार, चंद्रप्रकाश साहू,जगदंबिका साहू,सुंदर कौशिक,ठाकुर राम सिन्हा,दशरथ सिन्हा,हेमसागर पटेल डेविड चंद्राकर, परसराम ध्रुव आदि ने कहा है कि ग्राम पथर्रा,जिला बेमेतरा में किसानों कि कृषि भूमि में पंजाब से आए व्यापारी लगा रहे है शराब कारखाना,लाज़मी है कि कारखाना लगने के बाद उक्त क्षेत्र का पेयजल जहरीला हो जायेगा।अतः राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ सयुंक्त किसान मोर्चा ने ग्राम पथर्रा के किसानों के आंदोलन क़ो समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री क़ो पत्र भेज कर भूपेश बघेल,अनिल टुटेजा शासन के गठजोड़ में कहीं भी उद्योग लगाने सादे कागज़ में पांच से दस करोड़ रूपये लेकर एम.ओ.यू. कर दिया गया।अतः किसान मोर्चा भूपेश सरकार के समस्त एम.ओ.यू. क़ो एक सिरे से ख़ारिज करने कि मांग करता है।साथ ही आज के न्यूतम मजदूरी ओवरटाईम सहित देने कि भी मांग है। यक़ीनन आज सत्तासीन भाजपा सरकार निष्क्रिय है और जनता सरकार से यह आस लगाई है कि वह जनहित में कार्य प्रारम्भ करे, और कार्य का श्रीगणेश भूपेश बघेल के समस्त एम.ओ.यू. क़ो रद्द करके सम्मान हासिल करे।इल्म हो कि पुलिस और जिलाधीश जनता के सेवक है,किसान मोर्चा ने दिया चेतावनी संविधान के अनुसार चलेगा राज्य, उद्योगपति,शराब माफिया,भू माफिया के इशारे पर नहीं चल सकता राज्य! राज्य आंदोलनकारीयों ने दी है चेतावनी।