स्वामी आत्मानंद विद्यालय में संविधान पर ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान

(Ashwani sahu)स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अमलेश्वर में आज (18 अक्टूबर 2025) भारतीय संविधान, न्यायपालिका और कार्यपालिका पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। सेजेस पाहंदा के वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजकुमार गेंड्रे ने छात्रों के समक्ष भारतीय संविधान की महत्ता और तीनों महत्वपूर्ण स्तंभों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की। उन्होंने बच्चों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाया, जो छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा श्री गेंड्रे सर को बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित दीपक ,वाल हैंगिंग भेंट कर आभार व्यक्त किया। यह आयोजन छात्रों को देश की कानूनी और प्रशासनिक संरचना को समझने में सहायक रहा।

अक्टूबर 18, 2025 - 17:56
 0  54
स्वामी आत्मानंद विद्यालय में संविधान पर ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान
स्वामी आत्मानंद विद्यालय में संविधान पर ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान