अमलेशवर अंचल में दान पर्व छेर छेरा की धूम , कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता ललित बिजौरा ने अन्न दान कर बच्चों संग मनाया छेर छेरा का पर्व

अमलेशवर ( Ashwani Sahu )-: छत्तीसगढ़ अंचल में दान पर्व छेरछेरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं,इस दिन अन्नदान करने की परंपरा है,लोग एक दूसरे को अन्नदान कर खुशियां मनाते हैं। छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता ललित बिजौरा ने अपने गृह क्षेत्र नगर पालिका अमलेशवर में बच्चों के साथ अन्न दान कर मनाया छेर छेरा व सभी बच्चों व अंचल के आम लोगों को भी छेर छेरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दिये हैं। *बच्चों के लिए यह पर्व ATM जैसा होता हैं* इस दिन भोर सबेरे छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही छेरछेरा मांगने के लिए एक दूसरे के घर बहुत ही आनंद और उत्साह के साथ जाते हैं और खूब इंजवाय करते हैं छोटे-छोटे थैला लेकर झुंड में टोली बनाकर नारा लगाकर दौड़ते हुए जोर-जोर से चिल्लाते हैं छेरिक छेरा छेरछेरा माई कोठी के धान ल हेर हेरा , जभे देबे तभे टरण इस प्रकार वे लोग जल्दी जल्दी चलते हुए बहुत से मतलब कि ज्यादा से ज्यादा घरों में दस्तक देकर अपने थैले को धान से भर डालते हैं,बहुत से घरों में इनको चाकलेट ,टाफी व अन्य फल भी मिल जाता हैं ,इस दिन बहुत से छोटे बच्चे गली घूमकर लोगों की अलग अलग घरों का भी दर्शन करते हैं,बहुत हद तक ये छोटे बच्चे मोबाइल से दूरी भी बना लेते हैं,फिजीकल एक्टीविटी खूब होता हैं। जैसे ही इन लोगों का थैला भरता हैं सीधा किराना दुकान में अपना दस्तक देकर अपने अन्न के बदले पैसा भंजाते हैं ,इस प्रकार से इस दिन प्राय:सभी बच्चों का पाकिट मनी मानो ATM की तरह फूल होता हैं और दिनभर तरह तरह की खऊ -खजानी खाकर इंज्वॉय करते हैं।

जनवरी 3, 2026 - 18:49
 0  52
अमलेशवर अंचल में दान पर्व छेर छेरा की धूम , कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता ललित बिजौरा ने अन्न दान कर  बच्चों संग मनाया छेर छेरा का पर्व