गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सी.पी.आर. ट्रेनिंग

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड़, रायपुर (छ.ग.) में आज दिनांक 10.02.2026 को इंडियन सोसायटी आफ एनिस्थियोलाॅजिस्ट एवं सुलेह के संयुक्त तत्वाधान में सी.पी.आर. ट्रेनिंग आयोजित हुआ। इस ट्रेनिंग के लिए रामकृष्ण केयर हाॅस्पिटल से डाॅ. सुधा त्रिवेदी, नारायणा हाॅस्पिटल से डाॅ. निशांत त्रिवेदी, श्रीमती वनजा भावे, श्रीमती सुधा वाघमारे एवं चंदन तथा अनुपम उपस्थित थे। लगभग 400 छात्राओं ने इस ट्रेनिंग से लाभ लिया। डाॅ. सुधा ने बहुत ही सरल तरीके से सी.पी.आर. क्या होता है और इसे किस परिस्थिति में दिया जाता है इसकी जानकारी छात्राओं को दिया। इसके पश्चात सी.पी.आर. किस तरह से दिया जाता है इसका प्रदर्शन मेनीक्वीन में करके दिखाया। उपस्थित छात्राओं को ग्रुप में बुलाकर सभी से सी.पी.आर. कराया। साथ ही साथ छात्राओं के सवालों के जवाब भी डाॅक्टर्स की टीम ने दिया। प्राचार्य डाॅ. संध्या गुप्ता ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए छात्राओं को आपातकालीन स्थिति के लिए स्वयं को तैयार एवं जागरुक रहने को कहा। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रात्रि लहरी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती शोभा खण्डेलवाल ने किया।

फ़रवरी 10, 2026 - 15:55
 0  9
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सी.पी.आर. ट्रेनिंग
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सी.पी.आर. ट्रेनिंग
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सी.पी.आर. ट्रेनिंग
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सी.पी.आर. ट्रेनिंग