छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा सैकड़ो गांव की यात्रा पूर्ण, महतारी की अस्मिता यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है -लाला राम वर्मा

रायपुर. "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज" के बैनर तले "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा" आज 15वें दिन कुहरी, बांसकुडा , बांसकुडा 2,बिरबिरा , जलकी , छपोराडीह, मालीडीह, पिरदा, फुसेराडीह एवं लंहगर ।के गली-गली भ्रमण किया। गांवों में जैसे ही छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता का रथ प्रवेश करता है वैसे ही छत्तीसगढ़ी महतारी की जय, सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज जिंदाबाद के नारा गूंजने लगता हैं। किसान-जवान एवं महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ी महतारी की वंदना गीत एवं लोकप्रिय कवि गीतकार स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया के जागरण गीत से प्रभावित होकर लोग "रथ" की आरती उतारकर स्वागत किया जाता है। साथ ही किसान जवान एवं महिलाएँ भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। गांव-गांव में सभा को राज्य निर्माण संग्राम सेनानी श्री लालाराम वर्मा, छन्नूलाल साहू, अशोक कश्यप, नंदकुमार साहू,बलराम साहू, राधा बाई सिन्हा, श्यामा बाई ध्रुव, धनेश्वर यादव, टुकेश्वरी ध्रुव लोक कलाकार लक्ष्मी निषाद, वृजकिशोरी साहू, जनकूराम साहू आदि ने संबोधित किया। सभा को रथ यात्रा के प्रभारी एवं किसान नेता श्री लालाराम वर्मा संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ियों को शोषण से बचाने, छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता, इतिहास पुरुषों के अपमान करने वालों के खिलाफ सर्व छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों को पार्टीबंदी, जातिबंदी से ऊपर उठकर सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज से जुड़कर सामोहिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। तभी हम लोग छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता एवं भाषा-संस्कृति की रक्षा करने में सफल होंगे।

फ़रवरी 10, 2026 - 18:58
 0  7