छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता यात्रा सैकड़ो गांव नगर पंचायत भ्रमण करते हुए महासमुंद जिला औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी पहुंची, लगे नारे छत्तीसगढ़ के शोषकों छत्तीसगढ़ छोड़ दो - लाला राम वर्मा

रायपुर . सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले 'छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा' आज 16वें दिन अछोली अछोला, बेलटुकरी, अमावश, गोपालपुर, कापा, अक्षरीडीह होते बिरकोनी पहुँचा। गाँव-गाँव में भारी संख्या में किसान, जवान एवं महिलाएँ शामिल हुए। महिलाओं ने थाली में आरती सजाकर रथ की आरती उतारी एवं स्वागत किये। सैकड़ों की संख्या में सहर्ष "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज" की सदस्यता ग्रहण किये। जैसे ही गाँवों में रथ यात्रा प्रवेश करती है वैसे ही 'छत्तीसगढ़ी महतारी की जय', 'सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज जिंदाबाद-जिंदाबाद', 'छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति की अपमान करने वाले बाहरी शोषकों से बदला लेकर रहेंगे', 'छत्तीसगढ़ के शोषकों छत्तीसगढ़ छोड़ दो' के नारों से गाँव गुंजायमान हो गया। गाँव-गाँव की सभा को राज्य निर्माण संग्राम सेनानी श्री लालाराम वर्मा, छन्नू साहू, अशोक कश्यप, नंद कुमार साहू, रूप सिंह निषाद, बृज बिहारी साहू , बलराम साहू, श्रीमती राधाबाई सिन्हा, श्यामाबाई ध्रुव, धनेश्वरी यादव, टुकेश्वरी ध्रुव आदि ने भी संबोधित किया।

फ़रवरी 11, 2026 - 20:10
 0  4