*पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की सभी योजनाओं से लाभान्वित करायें-प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी*

*बाल श्रम रोकने हेतु ईट भट्ठा, ढाबा, होस्टल आदि पर छापेमारी अभियान चलायेः-एडीएम* *बाल श्रम कराने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें:- अपर जिलाधिकारी* हरदोई। आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आहूत जिला श्रम बन्धु, टास्क फोर्स व बाल श्रम उन्मून एवं जिला स्तरीय बंधुआ श्रम सर्तकता समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को भारत एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करायें तथा अधिक से अधिक नये श्रमिकों का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर करायें और सरकार की योजनाओं प्रति जागरूक करें। उन्होने कहा जनपद में बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग के अधिकारी पुलिस विभाग की सहायता से ईट भट्ठा, ढाबा, होस्टल आदि पर छापेमारी अभियान चलाये और बाल श्रम कराने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें। बैठक में सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह, सदस्य टास्क फोर्स शत्रुघ्न द्विवेदी (प्रहलाद नगरी), प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

दिसम्बर 2, 2025 - 16:49
 0  21
*पंजीकृत श्रमिकों को सरकार की सभी योजनाओं से लाभान्वित करायें-प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी*