बेटे की मौत से टूटे माता-पिता : महाशिवरात्रि पर दंपति ने उठाया खौफनाक कदम

आदित्य हमारे जीवन का आधार और संसार था… उसके जाने के बाद हम दोनों का जीवन जैसे खत्म सा हो गया… बिना आदित्य के जीवन दुख, दर्द, सूनापन और अंशाति से भर गया… संसार में मन नहीं लगता है… कुछ भी अच्छा नहीं लगता… अब भगवान से प्रार्थना के सिवा कुछ करने का मन नहीं करता… जब कुछ कर ही नहीं सकते तो भगवान पर छोड़ दिया. यह बातें एक दुखी माता-पिता ने महाशिवरात्रि पर एक साथ मौत को गले लगाने से पहले लिखी. दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़े भाईयों को आदित्य के क्लैम का पैसा दिलवाने की बात कही. वहीं एक सुसाइड नोट में परिजनों से शोक भुलाकर प्रसन्न चित के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की है. यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव का है.माता-पिता ने फांसी लगाकर दी जान धरदेई गांव मे सोमवार की सुबह 48 वर्षीय कृष्णा पटेल और उसकी पत्नी रमा बाई पटेल की घर के आंगन में पेड़ पर एक साथ फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतकों के घर से सुसाइड नोट और एक वीडियो क्लिप बरामद किया है. सुसाइड से पहले बनाया वीडियो एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर दोनो को फंदे से निकाला और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मृतक के पास सुसाइड नोट और उनके मोबाईल से एक अपील भी मिला है. जो मरने से पहले कृष्णा पटेल ने बनाई थी. 18 अक्टूबर बना परिवार के लिए काला दिनकृष्णा पटेल और रमा पटेल का बेटा आदित्य पटेल गांव में रह कर अपने माता-पिता कि सेवा करता था. 18 अक्टूबर 2025 को बड़े यज्ञ के निमंत्रण और मंदिर निर्माण के नक्शे के लिए धौराभांठा जिद के लिए भेज दिया, जबकि आदित्य चंदन बाबा के रोकने लेने के कारण नहीं जाना चाहता था. उसी दिन ही सड़क हादसे (लगभग 1 साल पहले) में आदित्य की मौत हो गई. इकलौते बेटे का सड़क दुर्घटना में हुए मौत के लिए पटेल दम्पत्ति की अपने आप वो जिम्मेदार मानने लगे. महाशिवरात्रि के दिन (15 फरवरी) अपने शांत और वैराग्य मन को शिव मे समाहित करने के लिए पति-पत्नी ने एक साथ एक ही पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पत्र में अपने परिजनों और स्नेही जनों को अभिवादन करते हुए अपनी मौत को शोक मे नहीं मनाने का आह्वान किया है और हंसी खुशी काम करने का सन्देश दिया है.

फ़रवरी 16, 2026 - 17:14
 0  41
बेटे की मौत से टूटे माता-पिता : महाशिवरात्रि पर दंपति ने उठाया खौफनाक कदम