*आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित महारुद्र होम एवं रुद्र पूजा से श्रद्धालुओं में भक्ति का संचार*

रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग रायपुर परिवार द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 भक्ति, वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन शहर के प्रतिष्ठित सिंधु पैलेस में रविवार, 15 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महारुद्र होम एवं रुद्र पूजा रहा, जिसमें सैकड़ों साधकों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया। बैंगलोर से आए पंडितों ने वैदिक ऋचाओं और रुद्र मंत्रों का पाठ किया। आयोजकों के अनुसार, अनुष्ठान का उद्देश्य समाज में शांति, स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक शुद्धि का प्रसार रहा। *आध्यात्मिक लाभों पर रहा विशेष फोकस* कार्यक्रम में बताया गया कि रुद्र होम और पूजा के माध्यम से नकारात्मकता व बाधाओं का शमन, मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ, ग्रह दोष शांति तथा कर्म शुद्धि में सहायता मिलती है। कई श्रद्धालुओं ने ध्यान और मंत्र साधना के दौरान गहन शांति व ऊर्जा के अनुभव साझा किए। *परिवारों की रही सक्रिय भागीदारी* महोत्सव में बड़ी संख्या में परिवारों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर अनुशासन, स्वच्छता और आध्यात्मिक वातावरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्वयंसेवकों ने अतिथियों के स्वागत और व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। *रायपुर में आध्यात्मिक गतिविधियों को मिली नई ऊर्जा* इस सफल आयोजन ने रायपुर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा दी है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से ध्यान, योग और वैदिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

फ़रवरी 16, 2026 - 22:11
 0  14
*आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित महारुद्र होम एवं रुद्र पूजा से श्रद्धालुओं में भक्ति का संचार*