छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा राजिम खट्टी मेला में पहुंचा रथ यात्रा स्वागत के साथ ही निषाद समाज ने सदस्यता लेते हुए जिलाधीश महासमुंद छत्तीसगढ़ी महतारी के अपमान कर गिरफ्तारी पर विरोध करते हुए कार्यवाही की मांग की है- लाला राम वर्मा

रायपुर सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले आज छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा जामगांव, किरवई, राजिम, नवापारा, कोभा, चंडी, भटगांव ,खोरपा, खट्टी आदि गाँवों का भ्रमण किया।"छत्तीसगढ़ी महतारी रथ यात्रा" विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु है। "छत्तीसगढ़ी महतारी" की विशाल प्रतिमा, साथ ही छत्तीसगढ़ी महतारी की अस्मिता पर बाहरी शोषकों के इशारे पर छत्तीसगढ़ की शासन-प्रशासन द्वारा कहीं प्रतिमा को खंडित करने, कहीं महतारी की प्रतिमा को बंदी बनाने जैसे घिनौने हरकत का मुद्दा छाया चित्र सहित अंकित है। साथ ही छत्तीसगढ़ की खनिज सम्पदा की लूट, कहीं किसानों की सिंचाई के लिए बनी बांध, एनीकेट को उद्योगपतियों के हवाले किया गया मुद्दा है। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ी भाषा-संस्कृति की चलन पर रोड़ा अटकाने उपेक्षा करने की बात अंकित है। इन सारे दृश्यों को देखते ही गाँव-गाँव के किसान, जवान एवं महिलाओं द्वारा भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण किया गया है। साथ ही साथ रथ एवं रथयात्रियों का आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया है। गाँव-गाँव की सभा को राज्य निर्माण संग्राम सेनानी श्री लालाराम वर्मा, धनू साहू, अभिषेक कश्यप, बृज बिहारी साहू एवं लक्ष्मीनारायण निषाद आदि ने संबोधित किया।

फ़रवरी 16, 2026 - 19:33
 0  10