बच्चों ने शिक्षिका डा गंगा शरण पासी जी को कहा आप हमेशा हम सबको याद आओगे

बारहवीं के बच्चों ने शिक्षिका डा गंगा शरण पासी को शो पौधे लगे गमले भेट में दिए,और कहा आप हमारे प्रेरणा दायक हो जिसके मार्ग दर्शन पर हम बच्चों ने कक्षा नवी से लेकर बारहवीं तक पर्यावरण पर बहुत से काम किए। पेंटिंग बनाना अपने अपने जन्मदिन पर स्कूलों में पेड़ पौधे लगाने, नुक्कड़ नाटक करके समाज के लोगों को पर्यावरण मे जागरूक करने निबंध लेखन, चित्र साझा, भाषण बोलकर अपने जुनियर भाई बहनों को पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक किए, बच्चों ने शिक्षिका डा गंगा शरण पासी जी को कहा आप हमेशा हम सबको याद आओगे आप हमारे लिए प्रेरणा दायक रही है और रहेंगी, शिक्षिका ने बारहवीं के सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने का आशीर्वाद दिया और कहां आगे जिस किसी कालेज में पढ़ेंगे स्कूल के अनुशासन को बरकरार रखना।और हमेशा सकारात्मक सोच रखकर काम करना।

फ़रवरी 16, 2026 - 16:58
 0  28
बच्चों ने शिक्षिका डा गंगा शरण पासी जी को कहा आप हमेशा हम सबको याद आओगे