छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रांतीय बैठक जिला शाखा रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक *दिनांक 18 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 1:00 बजे कर्मचारी भवन, गौरव पथ, रायपुर* में आयोजित की जा रही है। छ.ग.अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा का निवेदन है कि समस्त जिला पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों एवं पेंशनर्स साथियों से बैठक में उपस्थित हों। बैठक में निम्नांकित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी— *(1) सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी प्रकरण पर चर्चा* पश्चिम बंगाल शासन एवं अन्य बनाम कनफेडरेशन ऑफ स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज, पश्चिम बंगाल एवं अन्य प्रकरण में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स भुगतान संबंधी आदेश के संदर्भ में विचार-विमर्श किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। *(2) राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) से संबंधित विषय* मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन की सहमति से पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं एरियर्स का भुगतान न किए जाने की नियम विरुद्ध परंपरा को समाप्त करने हेतु दोनों राज्यों के पेंशनर्स संगठनों के संयुक्त आंदोलन के संबंध में रणनीति एवं निर्णय। *(3) संगठन की नियमावली में संशोधन* छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की नियमावली में आवश्यक संशोधन हेतु कार्यकारिणी स्तर पर चर्चा एवं संशोधन के लिए आमसभा आयोजित करने पर विचार। *(4) सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार* सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने, निष्क्रिय जिलों में संगठन को सक्रिय करने तथा जहां इकाइयों का गठन नहीं हुआ है वहां संगठन तैयार करने के संबंध में विचार-विमर्श एवं कार्ययोजना। अतः समस्त पदाधिकारी एवं पेंशनर्स साथियों से निवेदन है कि वे बैठक में समय पर उपस्थित होकर पेंशनर्स हित में अपने अमूल्य सुझाव प्रदान करें।

फ़रवरी 17, 2026 - 18:04
 0  45
छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक 18 को
छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक 18 को