*महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के साथ पुलिस और नगर निगम के उच्च अधिकारी व्यापारीयो की बैठक*

संवाद से समाधान महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की ओर से बढ़ते यातायात दबाव शहर को व्यापारियों की सुरक्षा हेतु सार्थक पहल पर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद व्यापारी संघ की ओर से बैठक आयोजित की गई लाखे नगर शहर का उभरता हुआ हृदय स्थल स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित हो रहा है इस रोड पर बड़े-बड़े ज्वेलरी मार्ट कपड़े के शोरूम बर्तन पूजा सामग्री जन्म से लेकर मोक्ष तक के सभी समान उपलब्ध आसानी से हो जाते हैं इस तरह के बाजार को देखते हुए यातायात दबाव कम करने के लिए व्यापारियों पुलिस प्रशासन निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक जिसमें पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल जी पश्चिम राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त पश्चिम विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात देवांश सिंग राठौर सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती सीमा अहिरवार सहायक पुलिस आयुक्त टाटीबंध यातायात सील आदित्य सिंह थाना प्रभारी पुरानी बस्ती विशाल कुजूर थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध एवं नगर पालिक निगम जोन 5 से टिकेंद्र चंद्राकर सब इंजीनियर उपस्थित होकर व्यापारियों को शहर के बढ़ती यातायात दबाव को देखते हुए व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए श्री संदीप पटेल जी पुलिस उपयुक्त पश्चिम ने व्यापारियों से अपनी दुकान के शटर के अंदर नाली के भीतर तक समान रखना का बोला साथ ही बढ़ते यातायात दबाव के कारण ठेले खोमचों के लिए अलग वेंडिंग जोन बनाने का बताया साथ ही लाखे नगर चौक को बढ़ते दबाव के कारण रोटरी लगाकर व्यवस्थित किया जाएगा दुकानों के सामने मार्किंग की जाएगी नाली के आगे सामान रखने पर पुलिस प्रशासन और निगम के साथ मिलकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी कोई भी दुकानदार अपनी-अपने दुकान के दायरे में सामान रखकर व्यापार करें विज्ञापन बोर्ड को सड़क पर न रखते हुए व्यवसाय सुचारू रूप से करें शहर का पहला व्यापारी महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ होगा जिन्होंने शहर के अंदर एक मिसाल कायम करेगी महादेव घाट व्यापारी कल्याण संघ ने आश्वासन दिया नियमों का पालन किया जाएगा उल्लेखनीय विगत दिनों शहर के प्रथम पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला जी से मिलकर शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया इस दौरान व्यापारी संघ की ओर से रमेश जैन विमल बाफना राम चौरसिया विनोद जोशी विश्वास अग्रवाल राज कुमार अग्रवाल प्रशांत भागवत विनोद जैन वैभव सालुंखे मोहन पटेल अनिल अग्रवाल विजय कलंत्री राज अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे

फ़रवरी 17, 2026 - 16:46
 0  29
*महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के साथ  पुलिस और नगर निगम के उच्च अधिकारी व्यापारीयो की बैठक*
*महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के साथ  पुलिस और नगर निगम के उच्च अधिकारी व्यापारीयो की बैठक*