साय सरकार के तीसरे बजट की थीम क्या ?

रायपुर. छत्तीसगढ़ का 25वां बजट 24 फरवरी को वित्तमंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे. हर वर्ष की तरह इस बार भी बजट को लेकर सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं. बजट की थीम और ब्रीफकेस में किए जाने वाले नवाचारों के माध्यम से सरकार अपने दूरदर्शी विजन को प्रदर्शित करने की कोशिश करती रही है. वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल में अब तक दो बजट पेश कर चुके हैं. पहली बार उन्होंने GYAN थीम के साथ बजट प्रस्तुत किया था, जबकि दूसरा बजट GATI थीम पर आधारित रहा. ऐसे में साय सरकार के तीसरे बजट की थीम क्या होगी, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है. इसके साथ ही बजट के ब्रीफकेस में इस बार क्या नया देखने को मिलेगा, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

फ़रवरी 24, 2026 - 12:20
 0  10
साय सरकार के तीसरे बजट की थीम क्या ?