*बजट प्रतिक्रिया : कैशलेश चिकित्सा सुविधा की घोषणा स्वागतेय, आयुष्मान कार्ड की तरह पहले बने कर्मचारी कैशलेश चिकित्सा कार्ड,अन्यथा रिश्वतखोरी नही होगी खत्म- वीरेंद्र दुबे*

(Ashwani sahu)। शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने आज छग शासन द्वारा प्रस्तुत बजट में शासकीय सेवकों के लिए कैशलेश चिकित्सा सुविधा और बजट प्रदान करने की घोषणा का प्रथम दृष्टया स्वागत किया है,इसके लिए मुख्यमंत्री जी और वित्तमंत्री जी का धन्यवाद किया और कहा कि कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु उसके नियम शर्तो के सार्वजनिक होने पर ही इस पर पूरी प्रतिक्रिया दी जा सकती है। पेंशन हेतु शिक्षक LB संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना न होना निराशाजनक है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ठ विद्यालय खोले जाने का स्वागत करते हैं पर अन्य शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ सुविधाओं व साधनों में पक्षपात न हो इसका भी ध्यान रखा जाना था। इसके पहले भी आत्मानंद स्कूल खोलकर अन्य शासकीय विद्यालय के बच्चे उपेक्षित रखे गए,अपेक्षा है इस बार ऐसा न हो। जर्जर स्कूलों के लिए नवीन विद्यालय भवन का निर्माण का निर्णय सराहनीय है परंतु सरकार को ये सुनिश्चित भी करना चाहिए कि पूर्व की तरह ये बजट भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए। इसी तरह प्रदेश कर्मचारियों को उम्मीद थी केंद्र के समान डर से समान तिथि से मंहगाई भत्ते की स्वीकृति व भुगतान की स्पष्ट नीति घोषित की जावेगी पर नही हुई। उम्मीद यह भी थी कि आठवें वेतनमान के संबंध में सुनिश्चित प्रक्रिया व कार्यवाही की घोषणा इस बजट में किये जाने की भी उम्मीद थी परंतु नही हुई जबकि केंद्र सरकार द्वारा इस पर आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है।

फ़रवरी 24, 2026 - 17:08
फ़रवरी 24, 2026 - 18:28
 0  34