*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर सरकार का जताया आभार*

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन ने इसे कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत बताते हुए ऐतिहासिक निर्णय कहा है। फेडरेशन की ओर से जारी प्रेस नोट में माननीय मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया है कि गंभीर बीमारी की स्थिति में अब कर्मचारियों को आर्थिक चिंता से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। यह निर्णय कर्मचारी हितों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि कैशलैस चिकित्सा सुविधा लंबे समय से कर्मचारियों की प्रमुख मांग रही है। इसे बजट में शामिल किया जाना कर्मचारी वर्ग के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देती रहेगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत है, जिसमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रमुख मांगों में शामिल थी। बजट में इसकी घोषणा से कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

फ़रवरी 24, 2026 - 17:21
 0  13
*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर सरकार का जताया आभार*
*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर सरकार का जताया आभार*