चूहों का प्रकोप से किसानों के फसलों को हो रहा है भारी नुकसान राज्य सरकार सुस्त,कृषि विभाग ब्लाक स्तर पर बनाये कार्य योजना किसान मोर्चा ने दी चेतावनी,नुकसान का भरपाई लेके रहेंगे- किसान मोर्चा

रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन,वेगेद्र सोनवेर,महेंद्र कौशिक,बृजबिहारी साहू,विमल ताम्रकार,गोवर्धन वर्मा,छन्नुलाल साहू, भुवनलाल पटेल,अशोक कश्यप, जगदंबिका साहू,परसराम ध्रुव, चंद्रप्रकाश साहू,दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल,अवध साहू,लीलाधर पटेल,सुंदर कौशिक,डेविड चंद्राकर, तोषण सिन्हा,चूड़ामणी पटेल, अलखराम साहू,लक्ष्मीनारायण निषाद,राजपाल टंडन,गंगाप्रसाद कंवर,शिव प्रकाश मणिकपुरी,शत्रुघन साहू,घनाराम साहू,रामसिंग कंवर, लुकेश्वर सेन ने कहा है कि प्रदेश के जगह-जगह से किसानों की शिकायत लगातार दर्ज हो रही है जिसमें किसानों के धान के अच्छे फसल को चूहे काट रहे हैं।जिससे किसानों को उत्पादन में कमी तो आना निश्चित है।चूहों के प्रकोप से फसलों को रहा है भारी नुकसान।चूहा महामारी के रूप में कृषि क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गया है।समय रहते चूहों के प्रकोप का नियंत्रण आवश्यक है,चूहों का जो साइज मिल रहा है वह खरगोश के साइज जितनी बड़ी है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है चूहा महामारी के रूप में कृषि के लिए एक बीमारी बन गया है।कृषि विभाग को किसान मोर्चा ने पत्र लिखा है और जल्द से जल्द चूहा महामारी केंद्र का निर्माण ग्राम स्तर पर करने,ब्लाक स्तर पर कार्य योजना बनाये और कृषि विभाग इस पर नियंत्रण के लिए त्वरित कार्यवाही करे।

अगस्त 27, 2024 - 17:52
 0  26
चूहों का प्रकोप से किसानों के फसलों को हो रहा है भारी नुकसान राज्य सरकार सुस्त,कृषि विभाग ब्लाक स्तर पर बनाये कार्य योजना किसान मोर्चा ने दी चेतावनी,नुकसान का भरपाई लेके रहेंगे- किसान मोर्चा