मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 29 जनवरी 2026 को कुर्मी भवन, सेक्टर-7 में गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए आयोजित इस समारोह में समाज अध्यक्ष जनकराम वर्मा ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण एवं सामाजिक एकता के लिए निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। आत्माराम नायक को कार्यकारी इकाई प्रमुख, चन्द्रकांत वर्मा एवं राकेश धुरंधर को उपाध्यक्ष, विजेन्द्र कुमार वर्मा को महासचिव तथा सरजू राम वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला इकाई की कमान श्रीमती मधु वर्मा को तथा युवा इकाई की जिम्मेदारी प्रकाश बंछोर को सौंपी गई। वहीं नारायण बर्छिहा को अंकेक्षक एवं दुर्गेश बघेल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही सचिव, सहसचिव, सेक्टर प्रतिनिधि व कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।

फ़रवरी 3, 2026 - 16:08
 0  42
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ