छत्तीसगढ़ की शिक्षिका डॉ. गंगा शरण पासी स्ट्रांग woman power सम्मान से सम्मानित

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका डा गंगा शरण पासी को स्ट्रांग woman power सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान उनको समाज में महिलाओं को आगे बढाने तथा जागरूकता लाने, पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने तथा स्कूल बच्चों में पर्यावरण पर पेड़ पौधे लगाने व कविताएं लिखकर साहित्य में जोडने के लिए स्ट्रांग woman power टीम के पदाधिकारियों, संरक्षण करने वाली नीता थप्पा द्वारा प्रदान किया गया है।वही रायपुर साहित्य उत्सव में डा गंगा शरण पासी जी की पुस्तक मेरी आत्मकथा मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी में शिक्षिका ने समस्त शिक्षकों से कहा हैं कि स्कूल के प्रत्येक बच्चों के साथ अपनापन व्यवहार बनाकर रखे ये ही अध्यापन कार्य को सफलता प्रदान करेगे।हम बच्चों के जितने करीब रहेंगे उतने ही बच्चों के मानसिकता को पहचान पायेंगे फिर उसी के आधार पर पढ़ायेंगे। गांव के बच्चे स्थानीय बोली में जल्दी सीखते हैं तो स्थानीय बोली का भी प्रयोग करें। शिक्षिका डा गंगा शरण पासी स्कूल बच्चों को हर क्षेत्रों में आगे बढाने का काम कर रही है।डा गंगा शरण पासी जी को समाज, साहित्य, शिक्षा,कराटे,लेखन, पर्यावरण पर काम करने के लिए शक्तिशाली महिला सम्मान दिया गया है।

फ़रवरी 3, 2026 - 21:22
फ़रवरी 3, 2026 - 21:25
 0  13
छत्तीसगढ़ की शिक्षिका डॉ. गंगा शरण पासी स्ट्रांग woman power सम्मान से सम्मानित
छत्तीसगढ़ की शिक्षिका डॉ. गंगा शरण पासी स्ट्रांग woman power सम्मान से सम्मानित