रील बनाने के विवाद ने ले लिया एक दर्दनाक मोड़

दुर्ग . जिले के छावनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। पत्नी ने नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है, जो भिलाई क्षेत्र की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार अंजली इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी और नियमित रूप से रील बनाती थी। यह बात उसके पति को पसंद नहीं थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार को जब बच्चे ट्यूशन के लिए घर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान अंजली ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

फ़रवरी 2, 2026 - 16:23
 0  39
रील बनाने के विवाद ने ले लिया एक दर्दनाक मोड़