राज्य आंदोलनकारियों का 25 वां राज्योत्सव 23 अक्टुवर से मनाया जायेगा, छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में भी होगा राज्योत्सव

रायपुर । आज हांडीपारा स्थित छत्तीसगढी भवन में राज्य आंदोलनकारी छसपा,छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश कार्य करणी की संयुक्त बैठक दोपहर 02 प्रारंभ हुई एवं शाम 4:30 बजे संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता छसपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी.पी.चंद्राकर ने किया।बैठक की चर्चा में छ्सपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बैठक के एजेंडा पर विस्तार से प्रकाश डाला चर्चा में महासमुंद जिला से छन्नूलाल साहू, नाथूराम सिन्हा,रूपसिंग निषाद,डेविड चंद्राकर,बालोद धमतरी प्रभारी वेगेन्द्र सोनवेर,कवर्धा जिला से महेंद्र कौशिक जगदम्बिका साहू,ठाकुरराम सिन्हा, सुंदर कौशिक,बलौदाबाजार से गोवर्धन वर्मा,मानपुर मोहला से लक्ष्मीनारायण निषाद,तुमगांव क्षेत्र से हेमसागर पटेल,तोषण सिन्हा,अलख साहू,धर्मेंद्र यादव, बागबाहरा क्षेत्र से बृजबिहारी साहू,आरंग क्षेत्र नारायण साहू,संगठन सचिव जागेश्वर प्रसाद,अशोक कश्यप, दुर्ग जिला प्रभारी चेतन देवांगन,विमल ताम्रकार, बिलासपुर जिला से राजपाल टंडन, महिला प्रतिनिधि राधाबाई सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर,टुकेश्वरी ध्रुव,श्याम बाई ध्रुव आदि ने विशेष रूप से भाग लिया।चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किया गया (01) एक नवंबर को दीपावली पढ़ने के कारण इस वर्ष राज्य आंदोलन कारियों का 25 वां राज्योत्सव रायपुर राजधानी में 23 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।इसी तरह से कवर्धा जिला,महासमुंद जिला, रायगढ़ आदि जिला में भी राज्योत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।(02) 07 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के माध्यम से कवर्धा जिले के आदिवासी ग्राम सेमरहा जिसे किसान मोर्चा ने गोद लिया है वहां वन कृषि आधारित लघु उद्योग का किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इस समारोह में जिला के प्रमुख कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। राज्योत्सव के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 05 अक्टूबर को पुनः छत्तीसगढी बैठक रखा गया है।इसी प्रकार से महासमुंद जिले में 19 अक्टूबर को खैरझिटी में बैठक रखा गया है।

अगस्त 31, 2024 - 19:00
 0  71
राज्य आंदोलनकारियों का 25 वां राज्योत्सव 23 अक्टुवर से मनाया जायेगा, छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में भी होगा राज्योत्सव
राज्य आंदोलनकारियों का 25 वां राज्योत्सव 23 अक्टुवर से मनाया जायेगा, छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में भी होगा राज्योत्सव