तहसील साहू संघ पाटन के रंगारंग वृहद तीज मिलन समारोह संपन्न, जनप्रतिनिधि सहित महिला पदाधिकारी हुए शामिल, सफल आयोजन के लिये संघ ने सभी लोगों का माना आभार

पाटन (Ashwani Sahu ) -- : तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में तीज मिलन समारोह का आयोजन 17 अगस्त को तहसील भवन पाटन में आयोजित किया गया। तीज मिलन के इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे भक्त माता कर्मा की आरती एवं पूजा हुई। तत्पश्चात 10:30 बजे से महिलाओं का के द्वारा खेलकूद का शुभारंभ हुआ जिसमें कुर्सी दौड़,कर्मा माता की रंगोली से चित्रकला प्रतियोगिता, सामूहिक नित्य गीत संगीत , नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। साथ ही तीज क्वीन भी बनी महिलाएं। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमती देवश्री साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग, श्रीमती दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, श्रीमती चंद्रिका साहू पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ,श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, दामिनी साहू जनपद सदस्य पाटन ,श्रीमती मालती साहू पार्षद नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, श्रीमती अनीता साहू पार्षद नगर पंचायत पाटन मौजूद रही। महिलाओं को दिशा निर्देश एवं समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीमती श्रद्धा साहू जिला पंचायत सदस्य दुर्ग एवं संचालित नई पहल बर्तन बैंक,श्रीमती हेमलता साहू मानसमणि उपाधि से सम्मानित व्याख्याता अंग्रेजी, डॉ श्रीमती सुमन साहू संयोजिका चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग उपस्थित रही। चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित मिलन समारोह में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ. सुरेश साहू व डाँ हिमाँचल साहू ,डाँ बुद्धेशवर साहू के नेतृत्व मे किया गया जिसका लाभ कार्यक्रम में आए समाज की महिला पुरुषों ने लिया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू,कार्यकारिणी अध्यक्ष लालेश्वर साहू, डॉक्टर गुलाब साहू उपाध्यक्ष ,खेमलाल साहू महासचिव श्रीमती कमलेश्वरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, गंगा दिन साहू जिला प्रतिनिधि, देवनारायण साहू कोषाध्यक्ष, श्रीमती विमला साहू सह सचिव, श्रीमती गायत्री साहू संगठन सचिव ,श्रीमती भूमिका जंजीर प्रचार सचिव, धनराज साहू न्याय प्रकोष्ठ ,किशोर साहू संगठन सचिव ,मोहन साहू प्रचार सचिव, गोपेश साहू युवा संयोजक , किशन हिरवानी मीडिया प्रभारी सहित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण हरिशंकर साहू, डुलेश्वर साहू, टेस राम साहू,रविशंकर साहू, कल्याण साहू सहित समस्त पदाधिकारी एवं 99 इकाई के अध्यक्ष सहित महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम का संचालन गायत्री साहू एवंं खेमलाल साहू ने किया। आभार व्यक्त महिला संयोजिका श्रीमती कमलेश्वरी साहू ने किया , तहसील साहू संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस वृहद आयोजन के सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपन्न होने के लिये सभी परिक्षेत्रीय ,एवं स्थानीय पदाधिकारी एवँ दूरस्थ गाँवो से आये सभी समाजिक जनों का आभार व्यक्त किये हैं ,और कहाँ हैं कि यह वृहद आयोजन सभी समाजिक पदिधिकारियो के अथक प्रयास व सामूहिक एकता के फलसावरू ही संभव हो पाया हैं ।

अगस्त 18, 2025 - 12:42
 0  120
तहसील साहू संघ पाटन के  रंगारंग वृहद तीज मिलन समारोह संपन्न, जनप्रतिनिधि सहित महिला पदाधिकारी हुए शामिल, सफल आयोजन के लिये संघ ने सभी लोगों का माना आभार