जनता का बढ़ा भरोसा: सर्वे में सीएम साय को गृह राज्य में 41.9% समर्थन

रायपुर)। इंडिया टुडे–C Voter Mood of the Nation Survey में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। अगस्त 2025 के सर्वे में 41.9% उत्तरदाताओं ने उनके कामकाज को संतोषजनक बताया, जो फरवरी 2025 की तुलना में 2.9% अधिक है। यह उपलब्धि उन्हें बड़े राज्यों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर स्थापित करती है। विश्लेषकों का मानना है कि सुशासन तिहार, त्वरित शिकायत निवारण शिविर, प्रशासनिक सुधार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाएँ मुख्यमंत्री की लोकप्रियता के प्रमुख कारण रहे हैं। किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, कृषक उन्नति, कौशल विकास और रोजगार कार्यक्रम—ने जनता का भरोसा और गहरा किया है। मुख्यमंत्री की सौम्य व ईमानदार छवि, त्वरित निर्णय क्षमता और जनता से सीधा जुड़ाव उनकी सफलता का आधार मानी जा रही है। हाल ही में उनके जापान और दक्षिण कोरिया निवेशक दौरे तथा बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं को भी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताया गया है। जनता की बढ़ती संतुष्टि को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह उपलब्धि जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। सरकार पूरी निष्ठा से किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी।” सर्वेक्षण के नतीजे संकेत देते हैं कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पटल पर उभरते हुए राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है और जनता मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व को विकास और स्थिरता की गारंटी मान रही है।

अगस्त 29, 2025 - 18:54
 0  9
जनता का बढ़ा भरोसा: सर्वे में सीएम साय को गृह राज्य में 41.9% समर्थन