वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह नहीं रहे

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं साहित्यकार ठाकुर आशीष सिंह ने 6-7 सितंबर की रात अंतिम सांसें ली। महान सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के पौत्र एवं इतिहासकार, साहित्यकार स्व. हरि ठाकुर के पुत्र आशीष सिंह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे रायपुर स्थित निवास स्थान सिन्हा भवन, पांचजन्य स्कूल के पास कुशालपुर से महादेवघाट के लिए निकाली जाएगी। वे अभिमन्यु सिंह, उपमन्यु सिंह के पिता थे।

सितम्बर 7, 2025 - 12:14
 0  20
वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह नहीं रहे