बारिश इतनी कि बह गई नगर पंचायत अध्यक्ष की कार...., 4 लोग थे सवार...

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बस्तर संभाग सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों से वर्षाजनित हादसों की भी खबर आ रही है। इसी बीच अब कांकेर के अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी नदी में बह गई। मामले की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू की टीम पहुंची हुई है।मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना कोयलीबेडा से पखांजूर मार्ग की है। अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग अपने समर्थकों के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़ने वाली एक उफनती नदी को पार करने दौरान उनकी कार बह गई। वाहन में राधेलाल नाग सहित कुल 4 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नाग और उनके साथियों का रेस्क्यू किया। अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी भी मौके पर पहुंचे थे।

सितम्बर 9, 2024 - 15:34
 0  18
बारिश इतनी कि बह गई नगर पंचायत अध्यक्ष की कार...., 4 लोग थे सवार...