राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, अमलेश्वर का शानदार प्रदर्शन

पाटन (Ashwani Sahu), राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड पाटन में आयोजित क्विज प्रतियोगिताओं में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अमलेश्वर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के हायर सेकेंडरी विंग में विद्यालय के छात्र अंशुल सिंह और कौशलेश साहू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसी क्रम में, विद्यालय की मिडिल विंग की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती स्मृति दुबे ने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण को भी दर्शाती है। उन्होंने इस सफलता के लिए शिक्षक श्री इंद्रजीत रॉय के विशेष सहयोग और मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की पूर्ण सहभागिता की सराहना की। प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकगण , श्रीमती किरण चंद्राकर ,श्रीमती निवेदिता ठाकुर,श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती भानुप्रिया दुबे,श्रीमती रश्मि सिंह, ,श्री राहुल चंद्राकर , श्रीमती शकुंतला बेक, श्रीमती गीता तिड़के,मुक्ता ठाकुर,नितेश बेहरा,जैनेंद्र ठाकुर,श्री दुष्यंत द्विवेदी,प्रेम साहू,नवीन चंद्राकर, देवीचंद चंद्राकर ,इंद्रजीत राय,पूजा साहू, अमित सिंह, अदिति पाठक, चारुलता साहू, देवश्री साहू, नीलिमा कंवर ,अदिति पांडे, दीपाली साहू,हीना सलूजा,नेहा परगनिहा ,गीता शर्मा ,प्रगति साहू, डेमीका सिन्हा, एवं बीएड प्रशिक्षु भीखम साहू, सुरेंद्र कुमार, खुशी वर्मा, संजय साहू, खीरो निबर्गिया, कुलसुम परवीन, वासु साहू, भूपेंद्र साहू, नीतीश कुमार ने सभी विजयी छात्रों को इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विशेष बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

सितम्बर 26, 2025 - 17:43
 0  551
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, अमलेश्वर का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय, अमलेश्वर का शानदार प्रदर्शन