सत्याग्रही किसान संविधान का परिपालन नहीं हुआ तो, प्रधानमंत्री नया रायपुर राज्योत्सव में रखेंगे अपनी बात, माँगा समय रायपुर महासमुंद डी.एम. के माध्यम से-किसान मोर्चा

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा मुख्यालय- छत्तीसगढ़ी भवन ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग हांडीपारा रायपुर (छग) मो.98271- 50001 जिला कार्यालय छत्तीसगढ़ी भवन कालेज रोड,अपना मार्केट महासमुंद,श्रीराम मंदिर एवं श्री गणेश मंडप मेन रोड खैरझिटी (छग) मो.9009087379 प्रेस विज्ञप्ति महासमुंद।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित,अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट,अवैध नूतन इस्पात एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध साढ़े तीन साल से अधिक समय से आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों की बैठक आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में शाम 05 बजे सम्पन्न हुई!बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे उपस्थित थे!अध्यक्षता प्रदेश किसान नेता छन्नुलाल साहू अध्यक्षता किया! किसान सत्याग्रहियों के बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा माननीय उच्च न्यायलय सहित समस्त संवैधानिक न्यायलय से किसानों को जीत प्राप्त हुई है और भ्र्ष्टाचारी अवैध करणी कृपा कंपनी मुँह के भार गिरा है!संविधान के विपरीत प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं आचरण!सत्याग्रही किसानों को माननीय उच्च न्यायलय सहित सभी संवैधानिक संस्थानों से संवैधानिक न्याय मिला है!संविधान का परिपालन नहीं हुआ तो,प्रधानमंत्री के नया रायपुर राज्योत्सव कार्यक्रम आगमन पर रखेंगे अपनी बात इसके लिए रायपुर महासमुंद डी.एम.के माध्यम से माँगा है समय! माननीय उच्च न्यायालय के आदेश डीएम के आदेश के पर अवैध करणी कृपा उद्योग शासकीय भूमि,आदिवासी भूमि,काबिल कास्त भूमि,नेशनल हाइवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि,वन भूमि नाप से प्रमाणित हो गया की उद्योग अवैध रूप से संचालित हो रहा है! अवैध करणी कृपा उद्योग के सशर्त डायवर्सन जो स्वतः समाप्त हो गया है पर डी.एम.महासमुंद के आदेश के परिपालन का इंतजार में किसान!ओद्योगिक प्रदूषण से किसानों के धान फसल, पशु,मानव जीवन बुरी तरह से हो रहे हैं प्रदूषित!अवैध उद्योग के समस्त अवैधानिक कार्य पर कार्यवाही कराने सतत आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया! बैठक में प्रमुख रूप से नंदकुमार साहू,परसराम ध्रुव, अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा,दसरथ सिन्हा,बैशाखु सिन्हा,अवध साहू,बल्ला सिन्हा,लीलाधर पटेल, कुमार बरिहा,कृष्ण साहू, रुपसिंग निषाद,शत्रुघ्न बैरागी,जनकू साहू,डेरहू साहू,तोषण सिन्हा,मोहन यादव,इंदल पटेल,भोला साहू, पुनीत साहू,दीनदयाल साहू,इंद्रमन साहू,बेनीराम पटेल,दुलारवा पटेल,श्यामलाल सिन्हा,श्रीमती राधाबाई सिन्हा, श्यामबाई ध्रुव,पुस्वाईया धिवर,खेमिन साहू,मोहनबाई जलक्षत्रि, रुक्मणि यादव, बनवासा यादव,जमुना यदु, रजवंतिन यादव सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान,छात्र उपस्थित थे!

अक्टूबर 15, 2025 - 19:08
 0  33
सत्याग्रही किसान संविधान का परिपालन नहीं हुआ तो, प्रधानमंत्री नया रायपुर राज्योत्सव में रखेंगे अपनी बात, माँगा समय रायपुर महासमुंद डी.एम. के माध्यम से-किसान मोर्चा