परिक्षेत्रिय अध्यक्ष पद चुनाव में श्रीमति गायत्री साहू को मिला बहुमत , दोहरी जवाबदारी का मिला हैं बडा पद 

अक्टूबर 15, 2025 - 20:26
 0  129
परिक्षेत्रिय अध्यक्ष पद चुनाव में श्रीमति गायत्री साहू को मिला बहुमत , दोहरी जवाबदारी का मिला हैं बडा पद 


झीठ (Ashwani Sahu  ) - - तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र में इस बार महिला प्रत्याशी को मिला  परिक्षेत्रीय अध्यक्ष  का ताज ,चुनाव में महिला प्रत्याशी   श्रीमति गायत्री साहू थी वहीं पुरूष वर्ग से रोहित साहू मैदान मे थे , इस रोचक मुकाबले में  ग्राम पंचायत उफरा के वर्तमान  सरपंच  श्रीमति गायत्री साहू  परिक्षेत्रिय अध्यक्ष बनी , इस प्रकार से गायत्री साहू अपने ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ ही   साथ झीठ परिक्षेत्र के लगभग  22 गाँवो की समाजिक मुखिया बन गई   हैं , गायत्री साहू की परिक्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से महिलाओ में खासा उत्साह हैं क्योकि  झीठ परिक्षेत्र में पहली बार इतने बडे पद की जिम्मेदारी किसी महिला को  मिला हैं ।
साथ ही उपाध्यक्ष पद पर ग्राम भोथली निवासी सुखदेव साहू, महुदा निवासी मधुकांता साहू एवं संगठन सचिव पद पर कोपडीह निवासी ओमप्रकाश साहू एवं पाहंदा निवासी हेमलता साहू निर्वाचित हुई।चुनाव से पहले चर्चा प्रदेश स्तर तक हुई है।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज में नवाचार के साथ काम करने की बात कही है। पहली बार एक महिला को परिक्षेत्र का दायित्व मतदाताओं ने सौंपा है निश्चित रूप से झीट परिक्षेत्र में महिलाओं की संगठन मजबूत होगी।

वर्षण - सभी को साथ लेकर समाज का विकास करेंगें ।
श्रीमति गायत्री साहू 
नव निर्वाचित परिक्षेत्रिय अध्यक्ष ,झीठ