*मानव सेवा मिशन के अभियान के तहत जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत*

जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण बेघर, बेसहारा एवं घुमंतू लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए मानव सेवा मिशन, बालको द्वारा रात्रिकालीन कंबल वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल रात्रि मानव सेवा मिशन की टीम ने अपने कंबल वितरण अभियान के छठवें चरण में कोरबा रेलवे स्टेशन, निहारिका रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस अभियान का उद्देश्य ठंड से पीड़ित लोगों को तात्कालिक राहत प्रदान करना एवं समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना है। संस्था द्वारा यह सेवा कार्य विगत कई वर्षों से किया जा रहा है साथ ही आगे भी इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है। इस सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के सदस्य केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, क्रांति सोनी, लिलेश्वर शर्मा एवं पीतम लाल सोमनकर की सक्रिय सहभागिता रही। मानव सेवा मिशन के सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। मानव सेवा मिशन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मानवीय पहल में सहयोग कर जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आएं।

दिसम्बर 24, 2025 - 11:01
 0  12
*मानव सेवा मिशन के अभियान के तहत जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत*
*मानव सेवा मिशन के अभियान के तहत जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत*
*मानव सेवा मिशन के अभियान के तहत जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत*