मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक

आज 23 दिसंबर दिन है मंगलवार और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर में आज राहु और सूर्य के बीच फंसे हुए हैं। जबकि आज मंगलवार के दिन मंगल शुक्र और सूर्य के साथ युति बना रहे हैं। जिससे आज त्रिग्रह योग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष राशि के लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। जबकि आज मंगलवार का दिन मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रहेगा जिससे आप कार्यक्षेत्र में आज उलझ सकते है। कोई पुराना काम भी आज आपके ऊपर अचानक से आ सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज आप अपने काम से मतलब रखें बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें नहीं तो लोग आपकी सहायता को आपका स्वार्थ समझकर आपकी अनदेखी करेंगेो। घर परिवार में आपको आज परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। पिताजी से आपको आज कोई काम मिल सकता है। वृषभ राशि,:- वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज अपने काम में भाग्य सफल बनाएगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपका प्रभाव बढेगा। आप आज किसी मित्र अथवा सहकर्मी की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर पाएंगे। आपको विदेशी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज वृषभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हें। आपको आज आज वाणी कुशलता का भी फायदा मिलेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा और आप कोई साहसिक फैसला ले पाएंगे।मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ मंगलकारी रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे इसमें आपको साथी सहकर्मियों और कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभ के साथ खर्च का भी संयोग बना रहा है। आपका पैसा फंसा है तो आपको वसूली के लिए अधिक जोर लगाना होगा। आपको कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता से स्नेह मिलेगा। कर्क राशि:- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन आज किसी वजह से उलझन और दुविधा में रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है जिसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। नौकरी मे आज किसी सहकर्मी की वजह से भी आपको उलझन मिलने की आशंका है।सिंह राशि:- सिंह राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो उसका भी समाधान निकलेगा। सहकर्मियों के साथ ही साथ आज अधिकारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। सरकारी काम में आपको कामयाबी मिलेगी। जो जातक लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। आप आज तकनीकी ज्ञान और इजीनियरिंग के काम में सफलता प्राप्त कर पाएंग। कन्या राशि:- कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आपकी कार्ययोजना सफल होगी। वाणी और व्यवहार से आप आज कारोबार में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। छात्र आज शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे और किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। आपको आज पिता और घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। किसी निकट संबंधी से तनाव चल रहा है तो उसे भी दूर कर पाने में आप सफल होगे। तुला राशि:- तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज भाग्य कोई सरप्राइज भी दिला सकता है। आपके कार्यक्षेत्र मे आज कोई सकारात्मक बदलाव होगा। आप कुछ नया काम या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कोई लाभ का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक भटकाव की वजह से आज आपका काम प्रभावित हो सकता है। आपको आज वाणी पर भी संयम रखना होगा नहीं तो आपके करीबी लोग भी आपसे नाराज हो सकते है। अगर आप कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन आपके पक्ष में नहीं है आतुरता की बजाय धैर्य से काम लें। बिजनेस में वैसे आज आपको लाभ मिलेगा। आपने धातु में निवेश किया है तो आज यहां आपके लिए लाभ की स्थिति रहेगी। धनु राशि:- धनु राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रह सकता है। आपको विचारों के सागर में गोते लगाएंगे और आपको यह समझना मुश्किल होगा कि आप किस राह चलें। ऐसे में आज के दिन आपको अपने काम में स्थिरता और गंभीरता बनाए रखने की जरूरत होगी। नौकरी में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों मे आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा, लेकिन खर्च के साथ आपकी कमाई भी आज बनी रहेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज के दिन संभव हो तो इसे टाल दें। मकर राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकर में आपको आज भाग्य सफलता प्रदान करेगा। जो लोग जल और तरल वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए है उनकी कमाई बढ सकती है। कोई योजना आपकी सफल होगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको लोहा और तांबे के कारोबार से भी आपको फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान से जुड़े मामलों में खुशी होगी। माता से स्नेह मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें कफ जनित समस्या हो सकती है। कुंभ राशि:- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप चतुराई और कार्यकुशलता से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको सरकारी काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा आप

दिसम्बर 24, 2025 - 10:57
 0  18
मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक