अश्वनी चेलक के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्वागत

रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अश्वनी चेलक के निर्वाचित होने पर जिला चिकित्सालय रायपुर परिसर स्थित कुष्ठ धाम एवं चिकित्सालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के सतत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने श्री चेलक के नेतृत्व में आयोजित संघ के प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा को कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री चेलक को बधाई दी तथा उनके नेतृत्व को कर्मचारी हितैषी बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की कामना की। श्री चेलक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ भविष्य में भी कर्मचारियों के हित, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। स्वागत कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनवरी 16, 2026 - 13:44
 0  80
अश्वनी चेलक के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला चिकित्सालय परिसर में स्वागत