*साल के अंतिम दिन पुलिस अधिकारियों उपमुख्यमंत्री मंत्री शर्मा की विशेष पहल से मिली सौगात*

*राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति* *रायपुर* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस अधिकारियों के हित में यह निर्णय लिया गया है, जिसे पुलिस महकमे में उत्साहवर्धक कदम माना जा रहा है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, श्रीमती अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, श्रीमती सारिका वैद्य, सुश्री निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, सुश्री रश्मीत कौर चांवला तथा अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

दिसम्बर 31, 2025 - 13:09
 0  27
*साल के अंतिम दिन पुलिस अधिकारियों उपमुख्यमंत्री मंत्री  शर्मा की विशेष पहल से मिली सौगात*

फ़ाइलें