राष्ट्रीय पक्षी दिवस, आइए‌ हम सब मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों के महत्व के बारे में बढ़ाएं जागरूकता

राष्ट्रीय पक्षी दिवस विशेष ...5 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day) की कोई एक तय थीम नहीं होती, बल्कि हर साल एवियन वेलफेयर कोएलिशन (Avian Welfare Coalition) एक विशेष विषय पर जागरूकता बढ़ाता है, जैसे 2024 में 'लड़ने का अधिकार' (Right to Fight) था, जिसका उद्देश्य कैद किए गए पक्षियों की पीड़ा और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना था।पर्यावरण पंछी प्रेमी प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने विचार साजरा करते हुए बताया की आज 05 जनवरी: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय पक्षी दिवस, आइए‌ हम सब मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों के महत्व के बारे में बढ़ाएं जागरूकता आज 05 जनवरी 2026 है। आज राष्ट्रीय पक्षी दिवस है। हर साल 05 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है‌‌। इस दिन को मनाने का उद्देश्य, पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और पक्षियों के प्रति नैतिक व्यवहार की याद दिलाना है। जानें इसका इतिहास राष्ट्रीय पक्षी दिवस, जिसकी उत्पत्ति अमेरिकी मूल की है, 2002 में अपने उद्घाटन समारोह के बाद से प्रतिवर्ष 5 जनवरी को मनाया जाता रहा है। यह विशेष दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 5 जनवरी वार्षिक “क्रिसमस बर्ड काउंट” का दिन भी है। यह वार्षिक राष्ट्रीय अवकाश अमेरिका में काफी समय से मनाया जाता रहा है। यह निष्कर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका में पक्षियों की संख्या और स्थिति दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं। एवियन वेलफेयर गठबंधन ने इन महत्वपूर्ण जानवरों के संघर्ष और दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी दिवस बनाया, साथ ही उन तरीकों के बारे में भी बताया जिनसे हम उनके साथ एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ संबंध स्थापित करने के लिए आवश्यक बदलाव शुरू कर सकते हैं। पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं पक्षी एक खुबसूरत प्रकृति के लिए पक्षियों का अहम योगदान है। ऐसे में इनके सरंक्षण की खास आवश्यकता है। पक्षी अपनी चहचहाहट से हमारे दिल को खुशी से भर देते हैं। इसके अलावा, वे पारिस्थितिकी तंत्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में समय आ गया है कि हम उनकी सुरक्षा के लिए हाथ मिलाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनके पास पनपने के लिए स्वस्थ प्रकृति हो। साथ उनके संरक्षण के लिए बढ़ चढ़कर आगे आए।

जनवरी 5, 2026 - 18:18
 0  16
राष्ट्रीय पक्षी दिवस, आइए‌ हम सब मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों के महत्व के बारे में बढ़ाएं जागरूकता
राष्ट्रीय पक्षी दिवस, आइए‌ हम सब मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों के महत्व के बारे में बढ़ाएं जागरूकता