जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना शर्मनाक डॉ. दिनेश मिश्र

(Ashwani sahu)अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा बलौदा बाजार के पलारी एवं महासमुंद जिले के ग्रामीण अंचल का दौरा किया किया गया एवं महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात व चर्चा की गई. अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बलौदा बाजार के पलारी, जुनवानी, गिधौरी तथा महासमुंद के शेरगांव, लचकेरा, फिंगेश्वर का दौरा किया, टोनही के संदेह में प्रताड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की. महिलाओं एवं उनके परिजनों ने बताया कि उनके मामले अब तक कोर्ट में चल रहे हैं, तथा उन्हे कोई मदद नहीं मिल रही है. उन्हें जीवन यापन में समस्या बनी रहती है. डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कुछ मामले तो 20 वर्षों से भी लंबित हैं, तथा कुछ महिलाओं की न्याय की बाट जोहते हुए मृत्यु तक हो चुकी है. जबकि मानवता के नाते उन्हें त्वरित न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए. जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है . प्रताड़ना की शिकार महिलाओं और उनके परिजनों का जीवन कठिन और अपमानजनक हो जाता है. कोई नारी टोनही नहीं अभियान में पलारी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ निराला, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर वर्मा, अनंत पांडे, उप सरपंच फागू राम सेन शामिल हुए. महिलाओं व उनके परिजनों तथा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा समिति वर्षों से उनके साथ खड़ी है समय समय पर उनसे भेंट करती है उनकी सहायता करती है,उनकी समस्याओं के निराकरण का काम कर रही है. डॉ दिनेश मिश्र ने ग्रामीणों से चर्चा में कहा जादू टोना, की मान्यता अंधविश्वास के अलावा कुछ नहीं है , कोई नारी टोनही नहीं होती, टोनही के संदेह में महिलाओं को मारना पीटना, हत्या करना अनुचित और गैरकानूनी है . ग्रामीणों को बैगा, कथित तांत्रिक, ठगों से बचने की जरूरत है. तथाकथित तंत्र मंत्र व उसके चमत्कारों की बातें काल्पनिक है इन झूठे दावों, बातों से से न ही किसी को बीमार किया जा सकता है और न किसी की जान बचाई जा सकती है. ग्रामीणों को ऐसे अंधविश्वासों में न ही फंसना चाहिए और न कानून हाथ में लेकिसी निर्दोष को प्रताड़ित करना चाहिए.

जनवरी 24, 2026 - 17:48
 0  36
जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना शर्मनाक  डॉ. दिनेश मिश्र
जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना शर्मनाक  डॉ. दिनेश मिश्र
जादू टोने के संदेह में महिला प्रताड़ना शर्मनाक  डॉ. दिनेश मिश्र