भाजपा मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

पाटन ( Ashwani Sahu -डॉ. सुरेश साहू महामंत्री भाजपा दरबार मोख़ली मंडल ने 77 वाँ गणतंत दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 जनवरी हमें याद दिलाती है कि हमें सिर्फ आजादी ही नहीं मिली है,बल्कि उसे निभाने की भी जिम्मेदारी मिली है। एक मजबूत देश सिर्फ कानूनों से नहीं बनता है,वो बनता है अनुशासन को संस्कार मानने से। यह दिन हमें अधिकारों के साथ _साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाता है। आज हम सबका कर्तव्य है कि हम ईमानदार नागरिक बनें ,देश की एकता बनाएं रखें और अपने कर्मों से भारत को आगे बढ़ाएं। और यह संकल्प ले कि हम अपने देश को स्वच्छ, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत बनाये ।

जनवरी 25, 2026 - 21:20
 0  25
भाजपा मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ने दी  प्रदेशवासियों को गणतंत्र  दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं